रामपुर, दिसम्बर 10 -- गन्ना ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत हो गई। जबकि उसके रिश्ते के दो भाई जख्मी हो गए। परिजनों में मातम पसरा हुआ है। गांव चकरपुर भूड़ निवासी तौफीक (14) पुत्र रियासत खान अपने फुफेरे भाई सोहेल और चचेरे भाई मोहम्मद फैज के साथ बाइक से टांडा गांव गया था। वहां से लौटते वक्त रास्ते में ऊंचागांव के पास उनकी बाइक को गन्ना लदी ट्रैक्टर - ट्राली ने टक्कर मार दी। हादसे में तौफीक की मौके पर ही मौत हो गई। मोहम्मद फैज बुरी तरह जख्मी हो गया। सोहेल के मामूली चोटें आईं। हादसे के बाद सोहेल की ट्रैक्टर चालक से मारपीट हो गई। सोहेल आंवला क्षेत्र का रहने वाला है और यहां फैज की चचेरी बहन के निधन के बाद की रस्म में आया था। सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे और घायलों व शव को सीएचसी पहुंचाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...