मधेपुरा, मार्च 15 -- कुमारखंड, निज संवाददाता। कुमारखंड मुख्य बाजार में शनिवार की दोपहर गन्ना जूस मशीन से गन्ना का रस निकालने के दौरान जूस विक्रेता का दायां हाथ मशीन में जाने से हाथ की सभी अंगुलियां कट गसी। गन्ना जूस बिक्रेता को गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज कर उसे सदर अस्पताल मधेपुरा रेफर कर दिया। बताया गया कि गुड़िया वार्ड 11 निवासी शिवचरण मुखिया कुमारखंड मुख्य बाजार में जूस मशीन लगा कर गन्ना का जूस बनाकर बेचता था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...