बागपत, मई 2 -- बागपत। बागपत कोतवाली क्षेत्र के नौरोजपुर गुर्जर गांव में शनिवार की सुबह खेत पर गन्ना छील रही महिला को सांप ने डस लिया। एंटी स्नेक वेनम के 10 इंजेक्शन लगाने पर भी हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने महिला को हायर सेंटर के लिए रेफर किया। नौरोजपुर गुर्जर निवासी संतरपाल ने बताया कि उनकी पत्नी रीना देवी शनिवार को खेत में गन्ना छील रही थी। उसी समय काले रंग के सांप ने रीना के एक पैर में डस लिया। पत्नी के चिल्लाने पर इसका पता चला। हालत बिगड़ती देख पत्नी को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी मेडिकल आफिसर डा. शादाब अनवर ने उनका उपचार किया। डा. ने बताया कि रीना को एंटी स्नेक वेनम के 10 इंजेक्शन लगाए गए। इसके बाद भी उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। महिला को मेरठ मेडिकल कालेज के लिए रेफर किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...