लखीमपुरखीरी, नवम्बर 3 -- संसारपुर/मैलानी, संवाददाता। दक्षिण खीरी वन प्रभाग की मैलानी रेंज की खरेंहटा वन चौकी के अंतर्गत खरेंहटा गांव में खेत पर गन्ना छीलने गए किसान पर बाघ ने हमला कर दिया। किसान गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल किसान को बांकेगंज सीएचसी ले जाया गया जहां से उसको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने घटनास्थल पहुंच मौका मुआयना किया है। ब्लॉक बांकेगंज की ग्राम पंचायत सुअबोझ के मजरा खरेंहटा निवासी 45 वर्षीय रामनारायण पुत्र श्रीकृष्ण सोमवार की सुबह खेत पर गन्ना छीलने खेत पर गए थे, जहां पास के गन्ने के खेत में घात लगाए बैठे बाघ ने किसान रामनारायण पर हमला कर दिया। इससे रामनारायण गम्भीर रूप से घायल हो गया। पास के खेतों में मौजूद किसानों को चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। देखा तो बाघ रामनारायण पर ...