बाराबंकी, फरवरी 18 -- बाराबंकी। बसंतकालीन गन्ने की बुआई के लिए किसानों को जागरुक करने के लिए गन्ना विकास समिति द्वारा दो गांवों में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। किसानों को गन्ने की बुआई कराने, सहफसली से लागत निकालने और गन्ने की तौल, ढुलाई और एक मुश्त पैसा मिलने की प्रक्रिया के सरलीकरण के बारे में जानकारी दी गई। करीब दो दर्जन किसानों ने गन्ने की बुआई कराने के लिए बीज की बुकिंग कराई। जिला गन्ना अधिकारी डॉ. दुष्यंत कुमार ने बताया कि बुधवार को सहकारी गन्ना विकास समिति लि. दरियाबाद व बलरामपुर चीनी मिल्स लि. इकाई रौजागांव के ग्राम जदवापुर व गिदरापुर में बसंतकालीन गन्ना बुवाई व किसान जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में गन्ना विशेषज्ञ अरुण कुमार ने किसानों को बसंतकालीन गन्ना बुवाई की तकनीकों, उच्च उत्पादन देने वाली गन्ना प्रजाति, खाद...