बरेली, दिसम्बर 27 -- नवाबगंज। बीसलपुर की चीनी मिल को गन्ना क्रय केंद्र आवंटित किए जाने से गुस्साए किसानों ने गन्ना क्रय केंद्र पर हंगामा काटा। उन्होंने गन्ना क्रय केंद्र के तौल लिपिक से गाली-गलौज कर तौल बाधित कर उसे जान से मारने की धमकी दी। घटना की रिपोर्ट ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक की ओर से किसानों के खिलाफ थाना क्योलड़िया में दर्ज कराई गई है। क्योलड़िया का गन्ना क्रय केंद्र द्वित्तीय पीलीभीत के बीसलपुर की सहकारी चीनी मिल को आवंटित किया गया है। इस केंद्र को जवेदा जवेदी गांव के समीप लगाया गया है। जिसपर जनपद लखीमपुर के सिंगाही थाना क्षेत्र के हरदवाही गांव का श्मशाद अली तौल लिपिक है। उसका आरोप है कि 25 दिसंबर को 15-20 किसान केंद्र पर आए और उससे गाली गलौज करते हुए कहने लगने कि किसान बीसलपुर की चीनी मिल को गन्ना नहीं देंगे। उन्होंने वहां हंगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.