गन्ना कोल्हुओं पर कार्रवाई हुई तो आंदोलन की चेतावनी
रुडकी, अक्टूबर 7 -- झबरेड़ा, संवाददाता। किसानों का कहना है कि गन्ना कोल्हू संचालकों पर कार्रवाई कर उन्हें बंद कराने का दबाव बनाया गया तो प्रदेशभर में आंदोलन शुरू किया जाएगा। किसान नेताओं ने कहा कि किसानों को किसी भी स्तर पर परेशान किया गया तो इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिला अध्यक्ष विजय शास्त्री, जिला महामंत्री कुलदीप कुमार, जिला महासचिव संजीव सैनी, यशवीर सिंह, महकार सिंह, राजपाल सिंह, अनुज कुमार, मुनव्वर हुसैन, सुलेमान मलिक और जमशेद अली आदि ने कहा कि चीनी मिल उद्योगपतियों के दबाव में गन्ना कोल्हुओं के संचालन पर रोक लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.