गया, फरवरी 16 -- केसपा स्थित मां तारा मंदिर के प्रांगण में गन्ना उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जागरूकता सह संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन गन्ना उद्योग विभाग और प्रगतिशील कृषक समूह के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में गया के गन्ना प्रसार पदाधिकारी नरेंद्र कुमार, औरंगाबाद के अरविंद कुमार और सहायक निदेशक परेन्द्र गर्ग ने किसानों से संवाद किया। बिहार राज्य गन्ना उद्योग प्रोत्साहन कार्यक्रम के अंतर्गत किसानों को मिलने वाली सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसान गन्ना फसल के लिए उन्नत बीज, तकनीकी मार्गदर्शन एवं अनुदान का लाभ विभागीय पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित किसान सुनील सिंह, रामदीप सिंह एवं मनीष कुमार ने बताया कि वे गन्ना की खेती कर परंपरागत खेत...