बेगुसराय, मार्च 2 -- खोदावंदपुर ,निज संवाददाता। गन्ना की उन्नत खेती के लिए किसानों को प्रशिक्षण दिया गया। हसनपुर चीनी मिल प्रबंधन के सौजन्य से मगध सुगर एंड एनर्जी लिमिटेड के द्वारा रविवार को बरियारपुर पश्चिमी पंचायत के किसानों को गन्ना की खेती के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस मौके पर चीनी मिल प्रबंधन द्वारा गन्ना उत्पादक किसानों के लिए चलाई जा रही लाभकारी योजनाओं एवं दी जा रही सुविधाओं की जानकारी भी किसानों को दी गई। कार्यक्रम में बिहार व उत्तरप्रदेश के गन्ना सलाहकार राजीव वर्मा ने बताया कि प्लांटर से गन्ना रोपाई करने पर किसानों को 1 हजार 500 रुपए प्रति एकड़ का लाभ मिलेगा। जबकि ट्रेंच या सामान्य विधि से गन्ना की रोपाई करने पर किसानों को 500 रुपए प्रति एकड़ का लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि अब गन्ना का पौधा लगाने के खर्च में किसानों को 1 रुप...