लखनऊ, मार्च 12 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। राज्य सरकार ने अब तक 3 लाख 15 हजार 753 करोड़ रुपये का गन्ना मूल्य का रिकार्ड भुगतान किया है, इससे 48 लाख गन्ना किसानों को बड़ी राहत मिली है। गन्ना आयुक्त मिनिस्ती एस. ने बताया कि सरकार की सख्त निगरानी और नियमित समीक्षा के चलते चीनी मिलों द्वारा भुगतान प्रक्रिया में तेजी आई है और वर्तमान पेराई सत्र में 42 चीनी मिलों द्वारा शत-प्रतिशत किसानों को गन्ना मूल्य का भुगतान करने में सफलता मिली है। इस गन्ना मूल्य भुगतान की प्रक्रिया को पारदर्शी एवं सरल बनाने के लिए एस्क्रों एकाउन्ट के द्वारा डिजिटल मानिटरिंग सिस्टम को व्यवहारिक एवं मजबूत बनाया गया है। गन्ना आयुक्त ने बतया कि वर्ष 2017 से अब तक गन्ना किसानों को सबसे बड़ी धनराशि का भुगतान करके रिकार्ड बनाया गया है। प्रदेश सरकार ने गन्ना मूल्य में ऐतिहासिक बढ़ोतर...