पीलीभीत, मई 31 -- पीलीभीत। जिलेभर में गन्ना विकास विभाग की ओर से जीपीएस गन्ना सर्वे कराया जा रहा है, जिसमें चीनी मिल और गन्ना विकास विभाग के कर्मचारी शामिल हैं। प्रत्येक गन्ना किसान को सर्वे कराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। सहकारी चीनी मिल पूरनपुर क्षेत्र के गांव जगतपुर, नवदिया, आनंदपुर उर्फ भगवंतापुर, शेरपुर, खमरिया पट्टी एवं गजरौला खास में टीम ने गन्ना सर्वे कर किसानों को जागरुक किया। डीसीओ खुशीराम ने बताया कि किसान अपने-अपने सर्किल में गन्ना पर्यवेक्षक से संपर्क कर समय से अपने गन्ने का सर्वे अवश्य करा लें। सही एवं समयबद्ध सर्वे से गन्ने की किस्म, क्षेत्रफल एवं उपज का सटीक अभिलेखीकरण सुनिश्चित हो सकेगा, जिससे पेराई के दौरान पर्ची जारी होने में कोई दिक्कत नहीं आएगी। यह भी पढ़ें- गन्ना किसानों को सर्वे कराने के प्रति किया गया प्रेरित ...