मुरादाबाद, सितम्बर 24 -- मुरादाबाद। गन्ना किसानों को सदस्य बनने के लिए 30 सितंबर तक अवसर है। उप गन्ना आयुक्त हरपाल सिंह ने बताया कि सट्टा प्रदर्शन मेलों में आगामी पेराई-सत्र के लिए किसानों के गन्ना रकबे, गन्ना सट्टा तथा आपूर्ति रिकॉर्ड को किसानों को दिखा कर समाधान किया जा रहा है। जो किसान अब तक गन्ना समिति के सदस्य नहीं बन पाए हैं वे 30 सितंबर तक नई सदस्यता प्राप्त कर सकते हैं। इस निर्धारित समय-सीमा तक पंजीकृत होने वाले नए सदस्यों को आने वाले पेराई-सत्र में चीनी मिलों को गन्ना आपूर्ति करने की सुविधा दी जाएगी। जिन किसानों के पास गन्ने की उपज जिलें के औसत उपज से अधिक है वे कृषक उपज बढोतरी हेतु अपना आवेदन पत्र दिनांक 30 तक जमा कर सकेगें उन्हीं गन्ना कृषकों को उपज बढोतरी का लाभ प्रदान किया जायेगा। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: सट्टा प्रद...