पटना, फरवरी 16 -- राज्य के गन्ना किसानों को प्रमाणित बीज नहीं मिलने का मामला विधानसभा में उठा। सोमवार को विधानसभा में शालिनी मिश्रा ने कहा कि लक्ष्य के अनुसार सरकार किसानों को प्रमाणित बीज नहीं दे पा रही है। जवाब में गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार ने कहा कि सरकार गन्ना किसानों को सभी आवश्यक सुविधाएं देने को प्रयासरत है। प्रश्नकर्ता ने कहा कि आधार बीज के लिए तय लक्ष्य का मात्र 12 फीसदी ही पूरा हो सका। मंजीत सिंह ने कहा कि अगर 521 एकड़ के लिए प्रमाणित बीज उपलब्ध कराना था तो मात्र 40 एकड़ का ही लक्ष्य पूरा हो सका। इस पर मंत्री ने कहा कि सरकार प्रयास कर रही है और आने वाले वर्ष में हम और अधिक गन्ना किसानों को प्रमाणित बीज व अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में कामयाब होंगे। अरुण सिंह के तारांकित प्रश्न के जवाब में मंत्री ने कहा कि बंद चीनी मि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.