पीलीभीत, मई 15 -- पीलीभीत। गन्ना विकास परिषद पीलीभीत के अंतर्गत ग्राम रम्पुरिया में गन्ना कृषक गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें किसानों को गन्ने की उन्नतिशील प्रजातियों की बोआई करने के लिए प्रेरित किया गया। पोषक तत्व एवं पेड़ी प्रबंधन के बारे में जानकारी दी गई। यूपी गन्ना शोध परिषद शाहजहांपुर के सहायक निदेशक प्रवीण कुमार कपिल ने किसानों को गन्ने की फसल में पोषक तत्वों के सही संतुलन और पेड़ी के बेहतर प्रबंधन की जानकारी दी। डॉ. कपिल कुमार ने मिट्टी की सेहत सुधारने के लिए खेतों में कार्बनिक खाद के अनिवार्य प्रयोग की सलाह दी, जिससे जमीन की भौतिक और रासायनिक दशा में सुधार हो सके। उन्होंने कहा कि रेड रॉट (लाल सड़न) जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए फसल चक्र अपनाया जाना चाहिए। बीज उपचार करने और गन्ने की नवीनतम किस्मों की बुवाई करें। रोहतास उपाध्याय ने क...