बलरामपुर, जनवरी 27 -- बलरामपुर, संवाददाता। डीएम विपिन कुमार जैन मंगलवार को कृषि भवन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कृषि विभाग के विभिन्न पटलों के कार्यों का जायजा लिया। विभागीय योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की। डीएम ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन, आत्मा योजना, कृषि विज्ञान केंद्रों पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम, पीएम कुसुम योजना, ऑडिट आपत्तियों की स्थिति, कृषि पाठशाला, हाइब्रिड धान बीज वितरण, फार्मर रजिस्ट्री, कृषि विकास योजना सहित अन्य योजनाओं की प्रगति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित रजिस्टरों एवं अभिलेखों का अवलोकन करते हुए सभी अभिलेखों को अद्यतन रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने किसानों को आधुनिक एवं तकनीकी खेती के प्रति जागरूक करने पर विशेष बल देते हुए कहा कि अंतर्जनपदीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत गन्ना किसान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.