पटना, जनवरी 8 -- बिहार के गन्ना किसानों को नीतीश सरकार ने बड़ी सौगात दी है। नए साल में गन्ना के मूल्य में बढ़ोतरी कर दी गई है। बिहार सरकार ने पेराई सत्र 2025-26 के लिए गन्ना की नई दर निर्धारित की है। इसमें 15 से 20 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है। इसका फायदा गन्ना किसानों को मिलेगा। बताया जा रहा है कि पटना में सचिवालय की गन्ना उद्योग विभाग की राज्य के चीनी मिल मालिकों के साथ गुरुवार को हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। नई दरों के मुताबिक उत्तम प्रजाति का गन्ना अब 380 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा। वहीं, सामान्य प्रजाति के गन्ना का मूल्य 360 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। अगर निम्न प्रजाति का गन्ना है, तो उसकी कीमत 330 रुपये प्रति क्विंटल होगी। सरकार ने सभी किस्म के गन्ना का मूल्य बढ़ाया है। गन्ना उद्योग मंत्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.