हापुड़, मार्च 18 -- गन्ना विकास परिषद धौलाना व ब्रजनाथपुर चीनी मिल के तत्वावधान में सोमवार को गांव सपनावत में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें बसंतकालीन गन्ना बुवाई के प्रति किसानों को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित इस बैठक में विशेषज्ञों ने उन्नत खेती और बीज बदलाव पर जोर दिया। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक देवेन्द्र सिंह ने किसानों से पुराने बीजों को बदलकर नई स्वीकृत प्रजातियों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि को0 0118, को.शा. 18231 और कोलख 16202 जैसी प्रजातियां बेहतर पैदावार देने में सक्षम हैं। चीनी मिल के गन्ना विभागाध्यक्ष अनमोल राठी और प्रबंधक चन्द्रवीर सिंह ने गन्ने में लगने वाले घातक लाल सड़न रेड़ रोट ,रोग और अन्य कीटों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने इनके उपचार के तरीके स...