गोरखपुर, जुलाई 10 -- राजीव दत्त पाण्डेय। गोरखपुर। प्रदेश सरकार ने गन्ना किसानों के हितों की सुरक्षा, उत्पादन बढ़ाने और गुणवत्तायुक्त कृषि निवेश उपलब्ध कराने के लिए नई व्यवस्था लागू की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन पर गन्ना आयुक्त ने प्रदेश की सभी चीनी मिलों के लिए व्यापक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अब चीनी मिलें किसानों को उर्वरक, जैव उर्वरक, सूक्ष्म पोषक तत्व, कीटनाशक एवं अन्य कृषि निवेश निर्धारित गुणवत्ता मानकों का पालन करने के बाद ही उपलब्ध करा सकेंगी।

नई व्यवस्था के तहत गुणवत्ता परीक्षण उप गन्ना आयुक्त राजीव राय ने हिन्दुस्तान को बताया कि नई व्यवस्था के तहत प्रत्येक बैच का एनएबीएल मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला से गुणवत्ता परीक्षण अनिवार्य होगा। केवल उर्वरक नियंत्रण आदेश-1985, कीटनाशी अधिनियम-1968 तथा अन्य वैधानिक मानकों के...