पीलीभीत, मार्च 17 -- पीलीभीत। एलएच शुगर फैक्ट्रीज के कारखाना प्रबंधक आशीष गुप्ता ने बताया कि वर्तमान पेराई सत्र 2025-26 में 04 मार्च तक क्रय किये गये गन्ना मूल्य 42 करोड़ 28 लाख 15 हजार का भुगतान किसानों के खातों में भेज दिया गया है। इससे पूर्व इसी पेराई सत्र का 515 करोड़ 29 लाख 92 हजार रूपये का भुगतान किया जा चुका है। इस प्रकार वर्तमान पेराई सत्र 2025-26 का मिल ने चार मार्च तक खरीदे गये समस्त गन्ना का भुगतान 557 करोड़ 58 लाख सात हजार रूपये किसानों को कर दिया है। मिल द्वारा पेराई सत्र 2025-26 में उप्र गन्ना पूर्ति एवं खरीद अधिनियम का पूर्ण पालन करते हुए गन्ना मूल्य का भुगतान गन्ना खरीद के 14 दिनों के भीतर किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...