बरेली, जून 30 -- सपा के पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर गन्ना किसानों का बकाया भुगतान कराने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि नवाबगंज के ओसवाल चीनी मिल, बहेड़ी में केशर चीनी मिल और बजाज चीनी में किसानों का काफी रकम बकाया है। इसके कारण किसानों को काफी परेशानी हो रही है। किसान अपने बच्चों की पढ़ाई की फीस, इलाज और शादी समय पर नहीं करा पा रहे हैं। भगवत सरन ने भूमाफियाओं द्वारा मिल को खुर्दबुर्द करने का भी आरोप लगाया है। साथ ही पत्र में उन्होंने चीनी मिलों को चलाने की बात भी लिखी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...