बगहा, मार्च 12 -- बगहा, हमारे संवाददाता। क्षेत्र में गन्ना तथा गरमा फसलों की सिंचाई को ध्यान में रखते हुए सिंचाई विभाग की ओर से नहरों में पानी छोड़ दिया गया है। इससे किसानों को फसलों की सिंचाई में काफी सहूलियत मिलने की उम्मीद है। विभाग के अनुसार मुख्य तिरहुत नहर और मुख्य पश्चिमी नहर में निर्धारित मात्रा में पानी प्रवाहित किया गया है, जिससे व्यापक क्षेत्र की खेती को लाभ मिलेगा। सिंचाई विभाग के कनीय अभियंता प्रमोद कुमार ने बताया कि मुख्य तिरहुत नहर में करीब 5200 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जबकि मुख्य पश्चिमी नहर में लगभग 5000 क्यूसेक पानी का प्रवाह शुरू किया गया है। पानी छोड़े जाने के बाद नहरों के किनारे बसे इलाकों में किसानों के बीच खुशी का माहौल है, क्योंकि लंबे समय से वे सिंचाई के लिए पानी का इंतजार कर रहे थे।उन्होंने बताया कि मुख्य पश्चिमी ...