गोपालगंज, अप्रैल 23 -- बैकुंठपुर। एक संवाददाता सिधवलिया स्थित भारत चीनी मिल ने आगामी पेराई सत्र 2026-27 को लेकर गन्ने की खेती का सर्वेक्षण शुरू कर दिया है। ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम के माध्यम से यह सर्वेक्षण कराया जा रहा है। जिससे गन्ना उत्पादन के वास्तविक आंकड़ों का आकलन किया जा सके। सर्वेक्षण के तहत बसंतकालीन एवं शरदकालीन गन्ने की बुआई कितने रकबे में हुई है। इसका जमीनी स्तर पर विस्तृत मूल्यांकन हो सके। ग्रीष्मकालीन गन्ने की जारी बुआई को भी सर्वे में शामिल किया जाएगा। गन्ना विभाग के कार्यपालक उपाध्यक्ष संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि इस सर्वेक्षण के आधार पर ही अगले पेराई सत्र का लक्ष्य निर्धारित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- राजकीय गन्ना पर्यवेक्षकों को दिया प्रशिक्षण गन्ना विभाग के एजीएम संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि सर्वेक्षण अभियान में 47 कर्म...