गन्ना उत्पादन में शामली प्रदेश में नंबर वन
शामली, जुलाई 3 -- शामली। गन्ना उत्पादन में शामली ने एक बार फिर पूरे प्रदेश में अपना परचम लहराया है। कार्यालय आयुक्त, गन्ना एवं चीनी ओर से जारी क्रॉप कटिंग के परिणामों के अनुसार जनपद ने पेराई सत्र 2025-26 में 969.12 कुंतल प्रति हेक्टेयर औसत गन्ना उपज हासिल कर लगातार आठवीं बार प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि के साथ शामली ने गन्ना उत्पादकता में अपना दबदबा बरकरार रखा है। पड़ौसी जनपद बागपत गन्ना उत्पादन में प्रदेश में दूसरे स्थान पर आया है। आयुक्त गन्ना एवं चीनी ने प्रदेश में क्रॉप कटिंग के परिणाम जारी कर दिए गए है। इसमें एक बार फिर से प्रदेश की रैंकिंग में 969.12 कुंतप प्रतिहेक्टेयर गन्ना उत्पादन के साथ शामली प्रदेश में प्रथम स्थान पर आया है जबकि 914.16 कुंतल प्रति हेक्टेयर औसत उपज के साथ बागपत दूसरे और 900.96 कुंतल प्रति हे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.