बेगुसराय, जून 23 -- नावकोठी,निज संवाददाता। प्रखंड के पहसारा में मंगलवार को गन्ना उत्पादक किसानों की गोष्ठी आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता ईख विकास अधिकारी रामनाथ सिंह ने की। हसनपुर चीनी मिल के कार्यपालक अशोक मित्तल ने कहा कि गन्ना किसानों की प्रमुख नकदी फसल है। उन्होंने किसानों को उन्नत किस्म के गन्ने की खेती, सिंचाई, निकौनी, रोगों की पहचान एवं उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही, गन्ने के साथ सब्जी, खरबूजा और तरबूज जैसी अंतरवर्ती फसलों की खेती कर अतिरिक्त आय प्राप्त करने की सलाह दी। ईख प्रबंधक अमित कुमार ने बढ़ते तापमान के बीच फसल की सुरक्षा के उपायों तथा मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने में हरित खाद की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- गन्ना उत्पादक किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी गोष्ठी में किसानों की समस्याएं भी सुनी ग...