बागपत, अक्टूबर 1 -- खेकड़ा। कृषि विज्ञान केन्द्र में बुधवार को गन्ना उत्पादकता में गिरावट को लेकर मंथन किया गया। इसके समाधान के लिए उन्नत तकनीकों के प्रसार पर बल दिया गया। बुधवार को केवीके सभागार में आयोजित गन्ना मंथन कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने कृषि वैज्ञानिकों को किसानों के साथ निरंतर संवाद रखने की जरूरत को बताया। सांसद ने किसान हित में सभी पक्षों के समन्वय पर जोर दिया। खेतों की वास्तविक समस्याओं के आधार पर वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक समाधान अपनाने, उन्नत तकनीकों के प्रसार और किसान मिल तकनीकी संवाद मजबूत करने की आवश्यकता बताई। कार्यक्रम में उत्पादकता में कमी के कारणों, आगामी फसल की गुणवत्ता बढ़ाने और प्रभावी कार्ययोजना पर चर्चा हुई। यह भी पढ़ें- Purnia News: वैज्ञानिक सलाहकार समिति की 18वीं बैठक आयोजित चर्चा...