कुशीनगर, फरवरी 1 -- कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया विकास खण्ड के रामकोला चीनी मिल के अंतर्गत आने वाले सिरसिया एवं विशुनपुरा गन्ना क्रय केंद्र पर गन्ना उठान की रफ्तार बेहद धीमी होने से किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। समय पर गन्ना न उठने के कारण कई किसान गेहूं की बुआई से वंचित रह गए हैं, जिससे उनकी आजीविका पर सीधा असर पड़ा है। किसानों का कहना है कि यदि हालात में तत्काल सुधार नहीं हुआ तो दलहनी फसलों में शामिल मूंग और उड़द तथा गन्ने की फाल्गुनी बुवाई भी संकट में पड़ जाएगी। देरी से पेराई होने के कारण गन्ने का वजन घट रहा है, जिससे किसानों की आय में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। किसानों का आरोप है कि पूरे मिल क्षेत्र में दोनों क्रय केन्द्र से गन्ना उठान में सबसे पीछे चल रहा है। रामकोला गन्ना सहकारी समिति के संचालक मण्डल के सदस्यों ने चेयरमैन से ...