बलरामपुर, फरवरी 23 -- हर्रैया सतघरवा संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के गनेशपुर गांव में सोमवार शाम करीब साढ़े तीन बजे छोटका देवी पत्नी बृजमोहन के घर में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पड़ोसी संतराम की पशुशाला को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई। गांव निवासी योगेश कुमार सिंह, प्रबंधक अमर सेवा समिति ने बताया कि आग से छोटका देवी के घर में रखे लगभग 20 हजार रुपये नकद, जेवरात व अन्य गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके के लिए रवाना हुई, लेकिन उससे पहले ही ग्रामीणों ने सामूहिक प्रयास से आग पर काबू पा लिया, जिससे अन्य घरों को नुकसान होने से बचा लिया गया। घटना की सूचना राजस्व विभाग को दे दी गई है। राजस्व निरीक्षक बनारसी लाल शर्मा ने बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.