बस्ती, फरवरी 27 -- बस्ती। नगर पंचायत गनेशपुर की बोर्ड बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता सोनमती चौधरी ने किया। बैठक में सभासदों ने आगामी वित्तीय वर्ष की बजट पर चर्चा के साथ ही खेल का मैदान, पार्क, बाजार, सड़क, नाली, विवाह घर सहित विभिन्न मुद्दों के लिये लगभग 12 करोड़ रुपये का प्रस्ताव रखा। अध्यक्ष सोनमती चौधरी ने कहा कि नगर पंचायत गनेशपुर में योजनाओं को चरणबद्ध ढंग से पूरा कराया जा रहा है। नागरिकों को बेहतर सुविधा दिलाना उनकी प्राथमिकता है। बैठक में सभी वार्ड में पेयजल की व्यवस्था के लिए आरओ एवं नई टंकी का निर्माण, निकाय की आय के लिए तालाब नीलामी, दुकान लाइसेंस, भवन मानचित्र हाउस टैक्स आदि से धन अर्जित किए जाने पर चर्चा हुई। अधिशासी अधिकारी अजय पांडेय ने बताया बोर्ड की बैठक में जो प्रस्ताव आए हैं, उसे धन आवंटन होते ही पूरा कराया जाएगा।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.