हाजीपुर, मार्च 17 -- सहदेई बुजुर्ग । सं.सू. देसरी थाना क्षेत्र के नयागांव पश्चिम पंचायत के गनियारी में गंगा नदी के किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव होने की खबर जैसे ही लोगों को लगी उसे देखने के लिए गंगा नदी के किनारे लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने सूचना देसरी थाना की पुलिस को दी। मौके पर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार और पुलिस पदाधिकारी सुनील कुमार पहुंचे एवं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना को लेकर बताया गया कि मंगलवार की सुबह जब कुछ लोग गंगा नदी के किनारे गए तो एक व्यक्ति का शव गंगा नदी के किनारे सूखी हुई जमीन पर पड़ा मिला। लोगों ने शव को शिनाख्त करने की कोशिश की, शिनाख्त नहीं हो सकी। मृत व्यक्ति के सिर पर गंभीर चोट का निशान है। उसके शरीर पर ग्रे रंग का पजामा, ब्लू रंग का जैकेट एवं ...