गनर की गायब रिवाल्वर झाड़ियों में मिली, पुलिस जांच में जुटी
उरई, मई 30 -- माधोगढ़। संवाददाता मालवीय नगर उत्तरी निवासी बसपा प्रत्याशी आशीष पांडेय के निजी गनर जयवीर सिंह की लाइसेंसी रिवाल्वर गायब होने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार शाम घर के पीछे झाड़ियों से रिवाल्वर व छह कारतूस बरामद कर लिए। जिसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई थी।जिला औरैया के भरसेन निवासी जयवीर सिंह माधोगढ़ विधानसभा में बसपा नेता आशीष पांडेय की सुरक्षा में तैनात हैं। उनके नाम राइफल व रिवाल्वर का लाइसेंस है। सोमवार को वह दोनों असलहों के साथ गांव से लौटे थे। दोपहर में आराम करने के बाद शाम को प्रत्याशी के साथ जाने लगे तो रिवाल्वर गायब मिली थी। पुलिस ने शक के आधार पर उमेश, मुरारी द्विवेदी, सचिन शुक्ला व दो अज्ञात महिलाओं पर मुकदमा दर्ज किया था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अभिलाष मिश्रा ने बताया कि रिवाल्वर नमो बुद्धाय लिखे थैले में बंद मिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.