मुंगेर, मार्च 8 -- मुंगेर, एक संवाददाता। सार्वजनिक सहयोग फुटबॉल क्लब एवं सामाजिक मंच नौवागढ़ी के तत्वावधान में उच्च विद्यालय नौवागढ़ी के मैदान में आयोजित सार्वजनिक सहयोग फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला शनिवार को खेला गया। रोमांचक मुकाबले में गनगनिया की टीम ने किशनपुर मुरारपुर को 2-0 से हराकर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मैच की शुरुआत से ही गनगनिया की टीम ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। टीम की ओर से जर्सी नंबर-3 प्रिंस ने मैच के 4 मिनट 29 सेकेंड पर पहला गोल दागकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद जर्सी नंबर- 7 विजेंद्र ने 5 मिनट 16 सेकेंड पर दूसरा गोल कर टीम की बढ़त को मजबूत कर दिया। इसके किशनपुर मुरारपुर की टीम भी पूरे मैच के दौरान वापसी का प्रयास करती रही, लेकिन गनगनिया की मजबूत रक्षा पंक्ति के सामने सफलता नहीं मिल सकी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.