नई दिल्ली, नवम्बर 17 -- गधी का दूध दुनिया के सबसे महंगे दूध में शामिल है। इसकी कीमत इतनी ज्यादा है कि एक लीटर दूध खरीदने के लिए हजारों रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं। भारत में भी कुछ जगहों पर गधी का दूध 8 से 10 हजार रुपये लीटर तक बिकता है। वहीं, कुछ रिपोर्ट्स में इसकी कीमत 30 हजार रुपये लीटर तक बताई गई है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर गधी के दूध में ऐसा क्या खास है, जो यह गाय और भैंस के दूध से इतना महंगा बिकता है? इसकी कीमत इतनी ज्यादा होने के पीछे क्या वजह है और इसका इस्तेमाल किन चीजों में होता है? आइए, इसके बारे में जानते हैं।गधी का दूध होता है सबसे महंगा! जब भी दूध की बात होती है, तो गाय और भैंस के दूध का नाम सबसे पहले आता है। लेकिन गधी का दूध इन सबसे अलग है। इसकी कीमत इतनी ज्यादा होती है कि आम लोगों के लिए इसे रोज खरीदना आसान नहीं है। भा...