बुलंदशहर, अप्रैल 14 -- औद्योगिक क्षेत्र के गोपालपुर स्थित सूर्या पाली प्रोडक्ट कंपनी में मंगलवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई, जिससे फैक्ट्री में रखी मशीनें और कच्चा माल जलकर राख हो गया। आग से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर निवासी भरत शर्मा ने हाल ही में गद्दा फैक्ट्री लगाई थी और अभी उत्पादन कार्य पूरी तरह शुरू भी नहीं हुआ था। मंगलवार करीब दोपहर 2 बजे फैक्ट्री से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया, जिसके बाद देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं और अंदर रखी मशीनों व कच्चे माल को अपनी चपेट में ले लिया।सूचना यह भी पढ़ें- शार्ट-सर्किट से एक के बाद एक कर फुंक गईं सात गुमटियां मिलते ही अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।एफएसओ अतुल त्रिपाठी ने बत...