जमशेदपुर, जून 14 -- जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत उत्तर-पूर्व गदरा पंचायत के गदरा गांव के बीच टोला में जलापूर्ति की मुख्य पाइप पिछले 15 महीनों से फटा है। सालखु बरदा के घर के सामने से प्रतिदिन हजारों लीटर पीने का पानी सड़क पर बहकर बर्बाद हो रहा है। ग्रामीणों की शिकायत पर आरटीआई कार्यकर्ता एवं आजसू पार्टी के जिला सचिव कृतिवास मंडल के द्वारा पीएमओ कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई गई है। गर्मी और जल संकट के बावजूद विभागीय अधिकारियों के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।पानी बह जाने और आगे नहीं जाने के कारण गांव की महिलाएं इसी बर्बाद होते गंदे पानी को बर्तनों में इकट्ठा कर अपनी दैनिक जरूरतें पूरी करने को विवश हैं। कृतिवास मंडल ने जनहित को देखते हुए फटी पाइपलाइन की तुरंत मरम्मत करवाने की मांग पीएमओ कार्यलय से की है। पीएमओ के ...