रामपुर, जून 19 -- उत्तराखंड राज्य के गदरपुर क्षेत्र से चोरी हुई एक बाइक को पुलिस ने मसवासी क्षेत्र के गांव बिजारखाता से बरामद कर लिया। पुलिस बाइक को कब्जे में लेकर अपने साथ ले गई, जबकि पूछताछ के बाद युवक को छोड़ दिया गया। गदरपुर पुलिस की कार्रवाई से क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना रहा। जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड राज्य उधमसिंहनगर के गदरपुर थाना क्षेत्र से कुछ समय पूर्व एक बाइक चोरी हो गई थी। मामले की जांच के दौरान गदरपुर पुलिस को बाइक की लोकेशन मसवासी क्षेत्र के गांव बिजारखाता में मिली। इसके बाद पुलिस टीम गांव पहुंची और एक युवक के घर से बाइक बरामद कर ली। पुलिस टीम युवक को बाइक सहित मसवासी चौकी लेकर पहुंची, जहां उससे बाइक के संबंध में पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान युवक ने बाइक अपने पास होने के संबंध में जानकारी दी। उसने बताया कि बाइक छोटे ...