गदरपुर विधायक पांडे और उनके बेटे पर भूमि धोखाधड़ी का आरोप
काशीपुर, अप्रैल 20 -- सोनू नागी, बाजपुर। गदरपुर विधायक अरविंद पांडे और उनके बेटे अतुल पांडे पर एक और जमीन घोटाले का आरोप लगा है। सोमवार को जनजाति समाज की एक बुजुर्ग महिला ने आरोप लगाते हुए एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा को शिकायत के साथ साक्ष्यों की मोटी फाइल सौंपी। सोमवार को गूलरभोज चेयरमैन सतीश चुघ के साथ एसडीएम कोर्ट परिसर पहुंचे पीड़ित परिवार ग्राम सेमलपुरी निवासी नन्नी देवी, संजू कुमार और मंगल सिंह ने धरना दिया। इसके बाद एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपा। उनका आरोप है कि उनकी खतौनी संख्या 20 की करीब चार एकड़ भूमि को कथित रूप से कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर विधायक अरविंद पांडे ने अपने पुत्र अतुल पांडे के नाम दर्ज करा लिया है। पीड़ितों का कहना है कि वे बुक्सा जनजाति से हैं और नियमानुसार उनकी भूमि किसी सामान्य वर्ग के व्यक्ति को हस्तांतरित नहीं की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.