रुद्रपुर, मई 4 -- रुद्रपुर, संवाददाता। ऊधमसिंह नगर जिले में रविवार देर रात आए तेज अंधड़ और बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। गदरपुर और रुद्रपुर में सर्वाधिक वर्षा दर्ज होने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली, हालांकि गरज-चमक और तेज हवाओं के कारण लोगों में दहशत का माहौल भी रहा। रविवार देर रात जिले के कई इलाकों में अचानक मौसम ने करवट ली। तेज अंधड़ के साथ जमकर बारिश हुई। जिले में सबसे अधिक वर्षा गदरपुर में 50 मिमी और रुद्रपुर में 49 मिमी दर्ज की गई। इसके अलावा जसपुर में 30 मिमी, काशीपुर में 40 मिमी, बाजपुर में 34 मिमी, किच्छा में 40 मिमी, सितारगंज में 15 मिमी और खटीमा में 36 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। यह भी पढ़ें- हल्की बारिश से राहत, खटीमा में ओलावृष्टि से नुकसान बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सोमव...