रुद्रपुर, अप्रैल 11 -- दुलाल चक्रवर्ती, गदरपुर। करतारपुर रोड क्षेत्र में प्रशासन की सतर्कता से समय रहते बाल विवाह रुकवा दिया गया। एक अज्ञात व्यक्ति ने चाइल्ड हेल्पलाइन पर सूचना दी थी कि इलाके में एक नाबालिग लड़की का विवाह कराया जा रहा है। इस पर प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई कर नाबालिग को रेस्क्यू कर विवाह रुकवाया। शनिवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे सूचना मिलने पर एसडीएम ऋचा सिंह टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचीं। उनके साथ स्थानीय पुलिस बल, बाल संरक्षण इकाई और चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम भी मौजूद रही। अधिकारियों ने जांच में लड़की के नाबालिग होने की पुष्टि की, जिसके बाद विवाह की प्रक्रिया तुरंत रुकवा दी गई। कार्रवाई के दौरान बाल संरक्षण टीम ने नाबालिग को अपने संरक्षण में लेकर चाइल्ड हेल्पलाइन के माध्यम से सुरक्षित स्थान पर भेज दिया। बाद में बाल कल्...