रुद्रपुर, जून 5 -- गदरपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर 15वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक व्यापक पौधरोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान वाहिनी परिसर में फलदार पौधों सहित विभिन्न प्रजातियों के कुल 1,710 पौधे रोपे गए। कार्यक्रम का नेतृत्व 15वीं वाहिनी के सेनानी संतोष कुमार ने किया। अभियान के अंतर्गत 210 फलदार पौधों के साथ-साथ अन्य प्रजातियों के 1,500 पौधे लगाए गए। सेनानी संतोष कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस तक सीमित न रहकर जन-जन की जीवनशैली का हिस्सा बनना चाहिए। यहां रावा की चेयरपर्सन सारिका गुलरिया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. परविंदर कुमार सिंह, उप सेनानी सुनील कुमार, उप सेनानी रोहिताश मिश्रा, अभियंता मनोज जोशी, सुधांशु जोशी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- विश्व...