रुद्रपुर, मार्च 25 -- गदरपुर, संवाददाता। शहर में अवैध रूप से संचालित बूचड़खाने पर पुलिस ने मंगलवार देर रात छापेमारी की। इस दौरान इस्लामनगर कब्रिस्तान स्थित मीट मार्केट में चोरी-छिपे भैंसों का वध कर मांस बेचने का गोरखधंधा पकड़ा गया। मौके से भारी मात्रा में मांस और पशु अवशेष बरामद किए गए, जबकि एक आरोपी को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया। मंगलवार रात गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर अपर उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह मेहरा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही एक व्यक्ति कट्टा लेकर भागने और छिपने की कोशिश करने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान चार प्लास्टिक के कट्टों से करीब 31 किलो भैंस का मांस, खोपड़ी, जबड़े, सींग, दांत, खुर और अन्य अवशेष बरामद हुए। इसके अलावा मौके से चापड़, छुरी और लकड़ी का गुटका भी मिला, जिससे अवैध वध क...