रुद्रपुर, अप्रैल 7 -- दुलाल चक्रवर्ती, गदरपुर। गदरपुर पुलिस ने सोमवार देर रात इस्लामनगर क्षेत्र में अवैध स्लॉटर हाउस का भंडाफोड़ किया। प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने मौके से आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, इस्लामनगर स्थित लकड़ी की टाल के पास एक चाहरदीवारी के भीतर खुले आंगन में अवैध रूप से स्लॉटर हाउस संचालित किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान आठ आरोपी भैंसों का चाकू और छुरियों से वध करते हुए पकड़े गए। पुलिस ने घेराबंदी कर सभी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में जब आरोपियों से स्लॉटर हाउस संचालन का लाइसेंस मांगा गया तो वे कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। जांच में स्पष्ट हुआ कि उक्त स्थान का ...