रुद्रपुर, जून 9 -- रुद्रपुर, संवाददाता। भैंस चोरी के मामले में पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट एक पशुपालक ने मंगलवार को गदरपुर कोतवाली परिसर के बाहर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मी उसे तत्काल उपचार के लिए एक निजी अस्पताल ले गए, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, ग्राम बमनपुरी निवासी राजेंद्र सिंह की कुछ समय पहले तीन भैंसें चोरी हो गई थीं। इस मामले को लेकर वह एसएसपी से भी मिले थे। यह भी पढ़ें- हथियारबंद अपराधियों ने किया दो भैंस की चोरी पुलिस की कार्रवाई कोट... पशुपालक की भैंस चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपियों ने भैंसों को 90 हजार रुपये में बेचने की बात स्वीकार की थी, जिनमें से 75 हजार रुपये बरामद किए गए...