मैनपुरी, मार्च 21 -- सर्द हवाओं के बीच मौसम साफ हुआ तो ईद का उत्साह दोगुना हो गया। शनिवार की सुबह से ही मुस्लिम घरों में ईद की खुशियां छायी हुई थीं। बच्चों में नहा धोकर नए कपड़े पहनने का उत्साह था तो महिलाएं मीठी सेवईं तथा अन्य पकवान बनाने में जुटी हुई थी। ईद की नमाज का वक्त हुआ तो जिलेभर में मुस्लिम वर्ग के लोगों ने ईदगाह और मस्जिदों में जाकर ईद की नमाज अदा की। नजर आने लगीं। बाहर विभिन्न राजनैतिक दलों, सामाजिक संस्थाओं के लोग नमाजियों को गले लगाने के लिए खड़े हुए थे। ईदगाह से लोगों की रवानगी शुरू हुई तो एक-दूसरे को गले लगाकर मुबाराकबाद देने का सिलसिला शुरू हो गया। घरों में जाकर मुबारकबाद देने का सिलसिला भी पूरे दिन चलता रहा। शनिवार की सुबह सैकड़ों की संख्या में ईदगाह पहुंचे मुस्लिम वर्ग के लोगों ने ईद की नमाज अदा की। समाज के छोटे-छोटे बच...