लखनऊ, नवम्बर 12 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता पिछले वर्ष की तुलना में यूपी में 11 नवम्बर तक दोगुना से अधिक धान की खरीद की जा चुकी है। बावजूद इसके धान खरीद में पंजाब-हरियाणा के सामने यूपी फिसड्डी साबित हो रहा है। बाढ़ की भीषण विभीषिका झेल चुके पंजाब में अब तक 150 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद पूरी हो चुकी है। हरियाणा में भी करीब 60 लाख टन धान की खरीद हो चुकी है। इन दोनों पड़ोसी राज्यों के सामने यूपी धान क्रय में बौना साबित हो रहा है क्योंकि यूपी में अब तक बमुश्किल 2,13,885 मीट्रिक टन धान की ही खरीद हो सकी है। पड़ोसी राज्यों से धान खरीद में पिछड़ने के पीछे यूपी में खरीद प्रक्रिया की जटिलता को दोषी माना जा रहा है। आलम यह है कि जटिलताओं की वजह से यूपी के किसान धान बेचने के लिए अब अपना पंजीयन तक कराने को तैयार नहीं हो रहे। एक अक्तूबर से धान खरीद का क...