सीवान, दिसम्बर 10 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। जिले में वाहन चालकों की लापरवाही के चलते प्रतिदिन किसी न किसी थाना क्षेत्र में गंभीर सड़क दुर्घटनाएं सुनने को मिल रही हैं। इन घटनाओं में कई लोगों की जान चली जाती है जबकि कई गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं। प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक नवंबर महीने में कुल 37 सड़क दुर्घटनाएं सामने आई हैं, इनमें 17 लोगों की मौत हुई है व 6 लोग घायल भी हुए हैं। मृतकों में अधिकांश 20 से 35 वर्ष आयु वर्ग के युवा शामिल हैं। बताया गया है कि सबसे अधिक देर शाम और अहले सुबह 2 से 3 बजे के बीच दुर्घटनाएं देखने हो रही हैं। यह वह समय माना जाता है जब सड़कें अपेक्षाकृत खाली होती हैं और वाहन जांच भी कम होती है, इससे चालक नियमों की अनदेखी करते हैं। खासकर ओवरस्पीड, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट तथा गलत ड्राइविंग हादसों का मुख्य कारण बन रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.