सहारनपुर, मई 20 -- मोहल्ला गुलाम औलिया में बने गत्ते के गोदाम में देर रात अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में गोदाम के साथ आसपास का इलाका धुएं और लपटों से घिर गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन आग पर काबू पाने के लिए गंगोह के साथ-साथ रामपुर मनिहारान, नानौता और सरसावा से भी दमकल की गाड़ियां बुलानी पड़ीं। करीब आठ घंटे तक चले राहत एवं बचाव कार्य के बाद सुबह लगभग नौ बजे आग पर नियंत्रण पाया जा सका। हादसे में गोदाम में रखा लाखों रुपये का गत्ता और कबाड़ जलकर राख हो गया। आग की चपेट में आने से चार पशुओं की मौके पर ही मौत हो गई। गोदाम स्वामी नवाब कुरैशी ने बताया कि मंगलवार-बुधवार की रात करीब दो बजे गोदाम से धुआं उठता देखकर उन्होंने ऊपर बने मकान से पहले अपने परिवार को बाहर निकाला। मोहल्ले के लोगों ने आग ...