जौनपुर, अप्रैल 11 -- मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के मुंगराबादशाहपुर-प्रयागराज मार्ग पर पाण्डेयपुर के पास शनिवार को सुबह करीब 8 बजे गत्ता लदे एक कंटेनर ट्रक में अचानक आग लग गई। आग लगने का कारण ट्रक में हुई कोई यांत्रिक खराबी बताई गई है।ट्रक चालक ने तत्काल मुंगराबादशाहपुर थाने को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और सतहरिया फायर ब्रिगेड को अवगत कराया। सेकेंड ऑफिसर अनिल कुमार यादव के नेतृत्व में फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। साथ ही मछलीशहर और फूलपुर की फायर यूनिट्स भी घटनास्थल पर पहुंच गईं। तीनों फायर यूनिटों ने मिलकर एमएफई मशीन और दमकल वाहनों के माध्यम से पानी की पंपिंग शुरू की और स्थानीय संसाधनों, सबमर्सिबल पंप सेट की मदद से लगातार पानी डालते हुए कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर का...