कौशाम्बी, सितम्बर 30 -- जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय सभागार मंझनपुर चल रहे मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण का बुधवार को समापन हुआ। समग्र शिक्षा अभियान अंतर्गत समेकित शिक्षा के तत्वावधान में समेकित शिक्षा अंतर्गत दिव्यांग बच्चों के समावेशी शिक्षा के लिए तीन दिवसीय मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण दिया गया है। प्रशिक्षण के समापन सत्र में जिला समन्वयक बालिका शिक्षा योगेश तिवारी ने कहा, ब्लॉकस्तरीय मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण में बताई गई गतिविधियों का प्रयोग करते हुए दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा में जोड़ने का प्रयास करें। प्रशिक्षण में संदर्भदाता शारदा कुमार सिंह द्वारा समावेशी कक्षाओं में विविधताएं समतापूर्ण और समावेशी शिक्षा को समझना, समावेशी कक्षाओं में व्यवहार संबंधी मुद्दों का समाधान, तथा दिव्यांगता की प्रकार एवं पहचान के बारे में विस्तार से...