फिरोजाबाद, जून 25 -- कांचनगरी में चल रहे गतिरोध के बीच चूड़ी कारखाने चालू होने लगे हैं। इन कारखानों में अनेक चूड़ी जुड़ाई श्रमिकों ने माल का उठान भी शुरू कर दिया है। जिससे चूड़ी उद्यमी राहत महसूस करने लगे हैं। गुरुवार को शहर में दर्जन भर से अधिक कारखाने में काम लग गया। उत्पादन शुरू होते ही फैक्ट्री परिश्रम में कांच की रंग बिरंगी चूड़ियों की खनक गूंजने लगी। बड़ी संख्या में चूड़ी जुड़ाई श्रमिक कारखाने में माल का उठान करने पहुंच गए। लेकिन अभी सभी श्रमिक माल उठाने नहीं पहुंचे हैं। बताते चले कि शहर में चूड़ी जुड़ाई श्रमिक और पॉट भट्टी के चूड़ी कारखानेदारों के बीच मजदूरी बढ़ाने की मांग को लेकर कई दिन से गतिरोध चल रहा है। इसके चलते बड़ी संख्या में चूड़ी जुड़ाई श्रमिक कारखानों से माल का उठान नहीं कर रहे थे。

प्रशासन की पहल इसकी वजह से तैयार माल क...