गोपालगंज, जनवरी 8 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के विभिन्न प्रखंडों में विभागीय स्तर से चयन होने के बावजूद कुल 13 पंचायत सरकार भवनों का निर्माण कार्य लटका हुआ है। मुख्य रूप से जमीन विवाद, न्यायालय वाद, जमाबंदी रद्दीकरण,स्थानीय विरोध और एनओसी अप्राप्त होने से यह समस्या है। इस संबंध में सूबे के पंचायती राज विभाग के मंत्री दीपक प्रकाश ने विवादों को समाप्त कराकर भवन निर्माण कराने को लेकर निर्देश दिए हैं। जिला पंचायती राज विभाग गोपालगंज की रिपोर्ट के अनुसार जिले की 230 पंचायतों में पंचायत सरकार भवन भवन बनने हैं। जिसमें से 75 पंचायत सरकार भवनों का निर्माण कार्य पूर्ण करा लिया गया है। जबकि, 142 में निर्माण की प्रक्रिया जारी है, तीन का निर्माण कार्य अभी आवंटित नहीं है और 13 पंचायत सरकार भवनों का निर्माण कार्य तकनीकी कारणों से बाधित है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.